होम पेज लिंक > घटनाक्रम > अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस–2026
08 मार्च, 2026 (रविवार) को विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। यह दिवस महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने के साथ-साथ लैंगिक समानता की दिशा में हुई प्रगति को रेखांकित करने का अवसर भी है। यह दिन महिलाओं के लिए शिक्षा, रोजगार, नेतृत्व एवं निर्णय-निर्माण सहित प्रत्येक क्षेत्र में समान अवसर सुनिश्चित करने तथा उन्हें अपनी पूर्ण क्षमता के विकास हेतु सुरक्षित, सम्मानजनक एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का पुनः स्मरण कराता है।
 
भारत में इस अवसर पर केंद्र एवं राज्य सरकारों की विभिन्न पहलों, सामुदायिक कार्यक्रमों तथा देश के प्रमुख नगरों में आयोजित पिंकाथॉन (Pinkathon) सहित अनेक गतिविधियों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
 
महिलाओं की कार्यस्थल संबंधी विविध आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इण्डियन एसोसिएशन फॉर द कल्टीवेशन ऑफ साइंस (आईएसीएस) यह घोषणा करते हुए गौरवान्वित है कि नव-उद्घाटित मयूराक्षी छात्रावास के भूतल पर स्थित कक्ष संख्या–006 को महिलाओं के लिए समर्पित ‘महिला कॉर्नर (Women’s Corner)’ के रूप में नामित किया गया है। इस कक्ष की चाबी मयूराक्षी छात्रावास में तैनात सुरक्षा कर्मियों के पास उपलब्ध रहेगी।
 
महिलाएँ संवर्धन करती हैं, महिलाएँ परिवर्तन लाती हैं और महिलाएँ सृजन का आधार हैं। महिलाओं की आवश्यकताओं एवं अपेक्षाओं के अनुरूप समावेशी, सुरक्षित एवं सहयोगात्मक कार्यस्थल के निर्माण की हमारी यात्रा निरंतर जारी रहेगी।
 
 
कुलसचिव