होम पेज लिंक > घटनाक्रम > स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के उपलक्ष्य में एक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें "स्वच्छता" विषय पर आधारित मौलिक चित्रकृतियाँ (पेंटिंग), जिनका निर्धारित आकार 1.5 फीट × 1 फीट आमंत्रित की गई थी।
प्रिय साथियो,
 
स्वच्छता पखवाड़ा (05 जून 2026 से 19 जून 2026) के आयोजन के अंतर्गत संस्थान द्वारा "स्वच्छता" विषय पर एक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से स्वच्छता, स्वास्थ्यकर जीवनशैली तथा पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना था।
 
हमें यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम निम्नलिखित हैं—
 
🏆 प्रथम पुरस्कार: सिद्धार्थ सिन्हा
🥈 द्वितीय पुरस्कार: प्रताप पॉल
🥉 तृतीय पुरस्कार: प्रसाद कुमार मोदक
 
सभी विजेताओं को उनकी उत्कृष्ट रचनात्मकता एवं उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई। साथ ही, प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक सराहना व्यक्त करते हैं।
 
हमें विश्वास है कि भविष्य में भी आप सभी संस्थान की विभिन्न गतिविधियों में इसी उत्साह एवं सक्रियता के साथ सहभागिता करते रहेंगे।
 
 
शुभकामनाओं सहित,
 
शर्बाणी साहा
कुलसचिव