आईएसीएस 27 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2025 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा, जिसका इस वर्ष का थीम है "सतर्कता: हमारी साझा ज़िम्मेदारी"
“सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” विषय पर अधिकतम 500 शब्दों के निबंध आमंत्रित किए जाते हैं। संबंधित संकाय सदस्य/कर्मचारी/शोधार्थी अपने निबंध 29.10.2025 (बुधवार) को सायं 5:00 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित परीक्षक मंडल द्वारा मूल्यांकन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ तीन निबंधों को क्रमशः ₹5000/-, ₹3000/- और ₹2000/- के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
निबंध की केवल सॉफ्ट कॉपी “VAW ESSAY 2025” विषय के साथ ईमेल द्वारा सतर्कता अधिकारी को vigilance@iacs.res.in पर भेजी जा सकती है। निबंध की हार्ड कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी।
प्रतियोगिता से संबंधित नियमों के लिए कृपया संलग्न अनुलग्नक देखें।
कुलसचिव