होम पेज लिंक > घटनाक्रम > सशस्त्र सेना ध्वज दिवस सप्ताह का आयोजन 1 दिसंबर से 7 दिसंबर, 2024 तक
मातृभूमि की सेवा मेंहमारे वीर सैनिकों के बहुमूल्य योगदान को याद करने के लिए, पूरे देश में हर साल 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। यह दिन वीर शहीदों, विकलांग सैन्य कर्मियों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों तथा दिग्गजों को याद करने के लिए समर्पित है, जिसका उद्देश्य उनके पुनर्वास और कल्याण को सुनिश्चित करना है। दिसंबर का महीना पूरे भारत में गौरव माह के रूप में भी मनाया जाता है। इस वर्ष रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की पहल के तहत 1 दिसंबर से 7 दिसंबर, 2024 तक सशस्त्र सेना झंडा दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है।
 
केंद्रीय सैनिक बोर्ड (केएसबी) भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए देश भर में 10 कल्याणकारी योजनाएं चलाता है और नागरिकों के रूप में, विकलांगों, युद्ध विधवाओं, अनाथ बच्चों की सहायता के लिए स्वैच्छिक योगदान एक सामूहिक जिम्मेदारी बन जाती है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में योगदान संलग्न अनुलग्नक में उल्लिखित किसी भी माध्यम से किया जा सकता है और ऐसे कोष में किए गए योगदानआयकर से छूट दी जाती है।
 
सभी स्टाफ सदस्यों और स्कॉलर्स को वेबसाइट www.affdf.gov.in से टोकन ध्वज डाउनलोड करने और उन्हें अपने-अपने परिधान पर गर्व के साथ पहनने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जो राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक होगा।
 
कुलसचिव