इण्डियन एसोसिएशन फॉर द कल्टिवेशन ऑफ साइंस
INDIAN ASSOCIATION FOR THE CULTIVATION OF SCIENCE
2ए एवं बी, राजा एस.सी. मल्लिक रोड, जादवपुर, कोलकाता - 700 032
2A & B, Raja S.C. Mullick Road, Jadavpur, Kolkata - 700 032
बुधवार, 7 मई 2025 को स्वच्छता विषय पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
स्थान: ग्राउंड फ्लोर मेन बिल्डिंग
आईएसीएस में मंत्रालय द्वारा जारी स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के एक भाग के रूप में, बुधवार 07.05.2025 को मेन बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर प्रदर्शन के लिए एक स्वच्छता विषयगत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
सभी इच्छुक व्यक्तियों से अनुरोध है कि वे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपनी पेंटिंग/ड्राइंग, अधिमानतः 1.5 फीट * 1 फीट आकार की, अपने अनुभागीय प्रमुखों/प्रभारियों द्वारा विधिवत अग्रेषित करके केंद्रीय सचिवालय की सुश्री सोहिनी मोतीलाल को 06.05.2025 तक जमा कराएं।
विजेताओं की घोषणा 14.05.2024 को साइंस एसोसिएशन क्लब, आईएसीएस द्वारा आयोजित नुक्कड़ नाटक के समापन समारोह में की जाएगी।
स्वच्छता पखवाड़ा-2025, आयोजक टीम