होम पेज लिंक > घटनाक्रम > सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026: निबंध लेखन प्रतियोगिता
आईएसीएस द्वारा दिनांक 26 अक्टूबर से 01 नवंबर, 2026 तक “सत्यनिष्ठा से समृद्धि”(Probity for Prosperity) विषय के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है।
 
इस अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्यों/कर्मचारियों/शोधार्थियों से “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” विषय पर अधिकतम 500 शब्दों में निबंध आमंत्रित किए जाते हैं। निबंध जमा करने की अंतिम तिथि 03.11.2026 (मंगलवार), अपराह्न 5:00 बजे तक निर्धारित है। निबंध प्रतियोगिता में निर्णायकों के विधिवत गठित पैनल द्वारा मूल्यांकन के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सर्वश्रेष्ठ निबंध के लिए क्रमशः ₹5,000/-, ₹3,000/- एवं ₹2,000/- के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
 
निबंध की सॉफ्ट कॉपी “VAW ESSAY 2026” विषय के साथ ई-मेल द्वारा vigilance@iacs.res.in पर भेजी जाए।
 
प्रतियोगिता से संबंधित नियमों के लिए कृपया संलग्न अनुलग्नक का अवलोकन करें।